Search

September 10, 2026 12:21 am

वन विभाग की टीम ने चापा जंगल के समीप से 16 बोटा सखुआ की लकड़ी को किया जब्त।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने रविवार रात्रि जामजोड़ी पंचायत के चापा जंगल के समीप से 16 बोटा सखुआ का लकड़ी जब्त कर माफिया के मनसूबे पर पानी फेर दिया।दो वन माफिया के खिलाप वन क्षेत्र कार्यालय हिरणपुर में वन रक्षी अनुपम कुमार यादव ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुजबोना के समीप चापा जंगल के समीप वन माफिया सखुआ का पेड़ काटकर उसका बोटा को समतल भूभाग में रखा है। जिसे रात्रि के अंधेरे में पश्चिम बंगाल के आरा मिलो में पहुंचाने का फिराक में था। ग्रामीणों ने डीएफओ को सूचना देते ही उन्होंने फोरेस्टर बबलू देहरी के नेतृत्व में टीम बनाकर छापा मारी के लिए भेजा।टीम के सदस्य अनुपम कुमार यादव, स्टीफन हेम्ब्रम व नीलू निकोलस समेत आधा दर्जन वन रक्षी ने रात के अंधेरे चापा जंगल से 16 बोटा सखुआ का लकड़ी जब्त किया है।

IMG 20230619 WA0042
IMG 20230619 WA0041 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!