Search

May 10, 2026 12:33 am

21 जून 2023 को नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड लिट्टीपाड़ा के मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निदेशानुसार 21 जून 2023 को नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। इस आयोजित योग दिवस में योग प्रशिक्षक केवल मंडल द्वारा प्रखंड वासियों, जनप्रतिनिधियों सहित राजकीयकृत +2 विद्यालय, लिट्टीपाड़ा, सरस्वती शिशु मंदिर लिट्टीपाड़ा एवं कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय लिट्टीपाड़ा के बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने भी योगाभ्यास किया और उपस्थित सभी लोगों को नियमित योग कर स्वस्थ्य और निरोगी रहने का सन्देश दिये।इस नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में लिट्टीपाड़ा ग्राम पंचायत के मुखिया शिव टुडू, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के. सी. दास,शिक्षक सुधीर झा, विद्यासागर,भारती कुमारी, शिशु मंदिर के प्राचार्य नागेंद्र झा,विश्वजीत मंडल, प्रशांत मंडल, यमुना शंकर साहा आदि सक्रिय दिखे।

IMG 20230621 WA0031
IMG 20230621 WA0030 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!