Search

May 10, 2026 12:33 am

राज्यपाल के आगमन की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने दिए कई दिशा निर्देश

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)आगामी 23 जून को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का आगमन की तैयारी का जायजा लेने बुधवार को उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर प्रखंड के गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट पहुंच बीडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने सर्वप्रथम गुतुगलान भवन एवं परिसर का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उन्होंने बीडीओ संजय कुमार को गुतू गलांग परिसर की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया।बीडीओ ने बताया राज्यपाल के आगम को लेकर तैयारी जोरों पर चल रहा है. राज्यपाल के हाथों क्षेत्र के 50 किसानों को बरबट्टी, बाजरा सहित अन्य बीजो का वितरण कराया जाएगा।मौके पर जेएसएलपीएस बीपीएम हितेंद्र चौबे, बीपीओ मानिक दास, एमओ पद्म किशोर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!