Search

March 14, 2026 1:21 am

भा जा पा शिष्टमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात ,अंग वस्त्र देकर किया सम्मान सम्मानित

राजकुमार भगत

पाकुड़। शुकवार को भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ का एक शिष्टमंडल पाकुड़ परिसदन भवन में झारखंड के राज्यपाल महामहिम श्री सी पी राधाकृष्णन मुलाकात कर पाकुड़ की कुछ समस्याओं से अवगत करवाया। ज़िला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पाकुड़ ज़िले में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव, सदर अस्पताल को पर्याप्त संख्या में चिकित्सक उपलब्ध कराने, चिकित्सा व्यवस्था में सुधार लाने इत्यादि विषयों पर राष्ट्रपति महोदय से वार्तालाप की गई है। प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन ने मैनेजमेंट, एम बी ए की पढ़ाई के लिए झारखंड ख़ासकर पाकुड़ में एक कौलेज खुलवाने की पहल करने के लिये महामहिम के सामने अपना प्रस्ताव रखा।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पाकुड़ विधानसभा संयोजिका मीरा प्रवीण सिंह ने पाकुड़ जिले में उद्योगों की शुरूआत के लिए अनुरोध किया ताकि हमारे क्षेत्र से मज़दूरों के भारी संख्या में पलायन को रोका जा सके।जूट उद्योग, चावल आधारित उद्योग, आम आधारित उद्योगों पर विस्तृत चर्चा की गई।ज़िलाध्यक्ष अमृत पांडे, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, उपाध्यक्ष हिसाबी राय,पूर्व ज़िलाध्यक्ष बिबेकानंद तिवारी, किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शबरी पाल, ज़िला कार्यालय मंत्री पार्थ रक्षित आदि ने महामहिम को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर उनका अभिवादन किया।

IMG 20230623 WA0024
IMG 20230623 WA0027 1
IMG 20230623 WA0028

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर