Search

September 2, 2026 3:19 am

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा: 248 वाहन जांचे, 173 चालक बिना हेलमेट मिले

पाकुड़। सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने दो दिन तक सघन अभियान चलाया। 29 और 30 अगस्त को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन जांच में 248 वाहनों की जांच की गई। इनमें 173 चालक बिना हेलमेट के मिले। पुलिस की कार्रवाई से यातायात नियमों को लेकर लापरवाही बरतने वालों में हड़कंप रहा। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान 56 वाहन चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के पकड़े गए। वहीं ट्रिपल लोडिंग और नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले 6 वाहन तथा बिना नंबर प्लेट या दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले एक वाहन पर जुर्माना किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

img 20260901 wa00166475848948923734407
img 20260901 wa00155088824594020763677

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!