Search

May 9, 2026 8:41 pm

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। थाना क्षेत्र के साहिबगंज गोविंदपुर हाईवे एक्सप्रेस शहरपुर गांव के समीप शुक्रवार को एक दो पहिया वाहन को किसी अज्ञात पिकअप वैन ने सामने से टक्कर मारने से वाहन चालक मसीह मालतो(20वर्ष) की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि मसीह संग वाहन में पीछे बैठे पतरास मालतो गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बाड़ू पंचायत के बाड़ू गांव निवासी पतरास मालतो व मसीह मालतो लिट़्टीपाड़ा से डहरलंगी जा रहे थे। उसी दरमियां विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वैन ने शहरपुर के टर्निंग में सीधे टक्कर मारने से दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद कोई दोनो घायल का सुधि लेने नही पहुँचा और आधे घण्टे तक दोनों घायल सड़क किनारे तड़पता रहा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मीडिया कर्मियों को दिया। ततपश्चात घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुँचकर पतरास मालतो को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया। जबकि मसीह मालतो की मौत घटना स्थल में ही हो गया था।पुलिस दो पहिये वाहन को जप्त कर लिया है और फरार पिकअप वैन वाहन कि पहचान कर पकड़ने के लिए सभी सीमावर्ती थाना को सूचित किया है। वही पुलिस शव को पोस्टमार्डम कराने के लिए परिजनों को सूचित किया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।

IMG 20230623 WA0030 1
IMG 20230623 WA0029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!