इकबाल हुसैन
Also Read: तेज रफ्तार टेम्पो पलटा, छात्रा की मौत।
महेशपुर के जयपुर पंचायत अंतर्गत दुबराजपुर गांव में महेशपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अतिक्रमण, गोबर और डीप बोरिंग के पानी के कारण बदहाल हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार 11 फीट चौड़ी सड़क अब सिमटकर महज 4 फीट रह गई है। सड़क पर गोबर डाले जाने और बोरिंग का पानी बहाए जाने से जगह-जगह कीचड़ व जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और राहगीरों को रोजाना आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कई बार समस्या के समाधान का आग्रह किया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने और बोरिंग के पानी की उचित निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है। इधर, अंचल अधिकारी संजय सिन्हा ने कहा कि मामले की सूचना मिली है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





