Search

March 13, 2026 8:49 pm

बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अभिषेक राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न पंचायत से जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया । बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने लोगों को बकरीद पर्व शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील किया । उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा । इसके लिए अगर किसी भी प्रकार की सूचना मिलती है तो तुरंत प्रशासन को जानकारी दें । वहीं सीओ किरण डांग ने उपस्थित लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की । थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिसबल तैनात की जाएगी । सोशल मीडिया में किसी तरह का कोई अभद्र टिप्पणी व भड़काऊ पोस्ट नहीं करेंगे । मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा , कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी , निजाद अली ,जहांगीर अंसारी , अली अहमद , मोहन टुडू , मैनुद्दीन मियां , लालबाबू अंसारी , कमाल अंसारी , सकील मियां , सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

IMG 20230626 WA0047 1
IMG 20230626 WA0046

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर