राजकुमार भगत
मैने जिले के कार्यक्रमों को देखा सुना और परखा है, काफी अनियमितता देखने को मिली है : ममता राष्ट्रीय महिला आयोग
पाकुड़। स्थानीय परिसदन भवन में प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने पाकुड की कई व्यवस्था से नाखुश दिखी । उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आयोग महिलाओं के लिए काफी संवेदनशील है और इस दिशा में वे निरंतर अपनी कार्य कर रही हैं। कहां की झारखंड के संथाल परगना से कई केसेस आए हैं। उसकी अनुसंधान कर रही हूं। प्रमुख अधिकारियों के साथ थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दी हूं। बॉर्डर इलाके की घटना सुनकर उसकी भी अनुसंधान कर रही हूं । जो कुछ भी हमने सुना था वह सारा सत्य पाया गया है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत सरकार की महिलाओं के लिए जितनी भी योजनाएं चल रही है इसकी स्थिति भी भ्रमण के दौरान मैंने निरीक्षण किया है। भ्रमण के दौरान मुझे ऐसा प्रतीत हुआ है कि प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं का पाकुड़ जिला में काफी बंदरबांट हुआ है। महिलाओं की कई योजना तो धरातल पर पूर्ण रूप से प्रदर्शित ही नहीं है ।काफी कुछ खामियां देखने को मिली है ।अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। इसकी सूचना मैं आयोग के साथ-साथ भारत सरकार के मंत्रालय को भी भेजूंगी। बॉर्डर इलाके के मामले में भी टीम गठित कर पुनः जांच की जाएगी। महिलाएं सुरक्षित रहे, उनकी जमीन सुरक्षित रहे ,उनकी जाति के साथ खिलवाड़ ना हो इन सब पर आयोग की नजर है। महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि भारत सरकार अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यक्रम से पाकुर जिले से बिल्कुल असंतुष्ट हूं और चिंतित भी हूं। महिला स्वच्छता योजना, उज्जवला योजना ,शौचालय योजना आदि की मैंने प्रगति प्रतिवेदन देखा है जो कुछ भी मैंने यहां देखा सुना पाया है मैं इन सारी बातों को आयोग के साथ-साथ भारत सरकार के मंत्रालय को भी सूचित करूंगी । उन्होंने कहा कि कई इलाकों का भ्रमण के दौरान मूलभूत बुनियादी समस्याओं का कमी देखी है।पानी जैसी समस्या यहां आज भी बनी हुई है ।जबकि सरकार की घर घर नल और कल योजना जारी है। गंगा की पानी का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जल जीवन स्वच्छ अस्मिता का यहां प्रश्नचिन्ह लगा है। जेल दौरा के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जो औरत 20 कीहैं वह 40 की दिख रही हैं, जो 40 की हैं वह 60 की दिख रही हैं। भोजन पानी सभी की वह समस्या है ।यह बातें भी मैं आयोग के सामने रखूंगी।





