Search

May 9, 2026 9:23 am

विधायक दिनेश मरांडी ने किक मारकर किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अमड़ापाड़ा हाई स्कूल मैदान में आदिवासी युवा क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के माननीय युवा विधायक दिनेश मरांडी ने फुटबॉल को किक मारकर किया। अमड़ापाड़ा हाई स्कूल मैदान पहुँचने पर विधायक दिनेश मरांडी का स्वागत आदिवासी परंपरा अनुसार धूमधाम से माला पहनाकर किया गया। विधायक दिनेश मरांडी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल से लोगों में समरसता की भावना का विकास होता है, वही खिलाड़ियों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलें। विधायक दिनेश मरांडी ने वहाँ हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के आदिवासी व मूलवासियों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है सभी पिछड़े क्षेत्र के लोगों ने इसकी जानकारी पहुंचाकर उनतक लाभ पहुंचाने का काम करें। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि भीमसेन्ट हेम्ब्रम, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सज्जाद अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य अमित भगत, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला समिति सदस्य संतोष भगत, जिला समिति सदस्य संजीत भगत, जिला समिति सदस्य नाजिर सोरेन, मीडिया प्रभारी आफताब आलम, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल सिंह, श्यामलाल हांसदा, बेंजामिन मरांडी, राजीव कुमार, रंजीत भगत, रमेश मुर्मू, साहेबजन मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!