Search

March 13, 2026 2:37 pm

30 जून हुल दिवस के शुभ अवसर पर शानदार फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

धीरेन साहा

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत एसकेसी रोलाग्राम क्लब के और से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला का अयोजन किया गया । खेल कमिटी के अध्यक्ष एंथोनी मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया की ये खेला हर साल हुल दिवस के अवसर पर किया जाता है इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है । प्रतियोगिता 28 जून से चली आ रही है । मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेंब्रम,प्रवक्ता इकबाल हुसैन समेत अन्य झामुमो नेता शामिल हुए । वही फाइनल मैच का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने फुटबॉल में किक मारकर किया । फाइनल मैच बिके स्टार वनम बिएसके बरहरवा के बीच खेला गया । दोनो टीम के बीच पेलेंटी किया गया । जिसमे बिके स्टार टीम ने बिएसके बरहरवा पेलेन्टी में एक गोल से पराजित किया एवं खिताब अपने नाम कर लिया । वही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने प्रतियोगिता के आयोजक की प्रसंशा की एवं सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की । वही खेल कमिटी के अध्यक्ष ने ये भी बताया की विजता टीम को 25 हजार रुपए नगद पुरस्कार देकर पुरुस्कृत किया एवं उपविजेता टीम को 20 हजार रूपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा वही सेमीफाइनल में 5-5 हजार रुपए नगद देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों खेल प्रेमी एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20230630 WA0049
IMG 20230630 WA0050 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर