राजकुमार भगत
पाकुड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा किया है।शहर में लगातार हो रही चोरी मामले का खुलासा किया है।पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से चोरी किया गया लाखो रुपये की जेवरात, टीवी,घड़ी,फोन,चाकू सहित कई सामान बरामद किया है।एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
नगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुए दो चोरी के मामले का उद्भेदन करने में सफलता पाई है।और इसको लेकर नगर थाना में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने प्रेस वार्ता करते हुए विस्तार से इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि केकेएम कॉलेज के नजदीक बलियाडांगा में स्थित मनोज रामजी चौहान के यहां विगत 30 मई और शिवपुरी कॉलोनी तलवाडागा में आलोक कुमार के घर में 5 जून को चोरी हुई थी।चोरी की घटना को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 116/23 तथा 125/23 दर्ज किया गया था।दोनों चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के द्वारा चोरी के उद्भेदन को लेकर एक छापेमारी दल का गठन किया गया था।छापेमारी दल के द्वारा चोरी की घटना की गहन छानबीन किया गया और छानबीन के क्रम में नगर थाना क्षेत्र के हीरानंदनपुर के रहने वाले युवराज शेख उर्फ लाला को हिरासत में लिया गया और उससे जब सख्ती से पूछताछ किया गया तो उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और चोरी की घटना में शामिल अपने कुछ साथियों का नाम बताया और उसके निशानदेही पर साहिबगंज जिला के अंजुमन नगर के रहने वाले मोहम्मद आसिफ अंसारी और शरीफ अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।और दोनों के घर से चोरी किए गए सोना और चांदी का जेवर के साथ-साथ सोना तोलने वाली मशीन ,चाकू, घड़ी ,लैपटॉप का बैग ,विभिन्न कंपनी का 3 स्मार्टफोन और दो छोटा मोबाइल बरामद किया गया है।
एसडीपीओ ने बताया कि चोरी के समय प्रयुक्त होने वाले एक टोटो को भी जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि चोरी करने से पहले इवरार शेख पाकुड़ में चोरी के लिए रेकी करता था और इसके बाद इसकी सूचना साहिबगंज स्थित अपने साथियों को देता था वही साहिबगंज से आकर यह सभी लोग मिलकर घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।एसडीपीओ ने बताया कि शहर में और भी कई चोरी की घटना हुई है इसका भी उद्भेदन को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है।जल्दी इन कांडों का भी उद्भेदन किया जाएगा।
बाइट- अजीत कुमार विमल एसडीपीओ पाकुड़









