बजरंग पंडित
न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट के आलोक में शनिवार की अहले सुबह महेशपुर थाने के सअनि मृत्युंजय कुमार ने एक अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वही सअनि ने बताया कि वारंट के आलोक में हबीबुल शेख ग़दरपाड़ा गांव निवासी को उसके घर से शनिवार की अहले सुबह गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध उसकी पत्नी के भरण पोषण नहीं देने को लेकर मामला दर्ज किया गया था जहां उसे गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जजांच कराकर जेल भेज दिया गया।







