सतनाम सिंह
हिरणपुर (पाकुड़)कृषि क्षेत्र में महिला समूहों की भागीदारी बढ़ाने की सरकार की पहल रंग ला रही है। इस कड़ी के बीच भूमि सरंक्षण विभाग व ग्रामीण विकास विभाग झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मिनी ट्रैक्टर सखी मंडल महिलाओ को देकर उनकी आय को दुगुनी करने की दिशा कामगार साबित होते दिखाई दे रही है। सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तो है ही साथ ही यह कदम कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है। अब महिलाएं भी खेतों में ट्रैक्टर चलाती नजर आ रहीं हैं। जी हां ये बात पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड की हो रही है जान्हा मानसून के कदम रखते ही महिलाए खुशी से झूम उठे। जिला प्रशासन व झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी जहां आधुनिक कृषि यन्त्र/उपकरणों से खेती में सहयोग कर रहा है ।वहीं सखी मंडल की महिलाए खेती को बड़ावा देने के लिए अन्य बड़े ट्रेक्टर की अपेक्षा कम रुपए में खेतो जोत कर उपज के साथ साथ आमदनी भी कर रहीं हैं। हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत धोवाडांगा गांव के लखी आजीविका सखी मंडल की दीदी महामहिम राज्यपाल के कार्यक्रम में मिनी ट्रेक्टर प्राप्त करके खाफी उत्साहित होकर खेतो को जोताई करके अच्छा आमदनी कर रही है। समूह के अध्यक्ष लक्ष्मी देवी का कहना है समूह की सभी दीदियों को कृषि यन्त्र मिलने से खेती में बहुत सहूलियत हुआ है साथ ही खेत तैयार करने में लागत भी काम लग रहा है जहां अन्य टैक्टर 1100 से 1200 रुपए प्रति घंटे की दर से खेत तैयार करने का ले रहे हैं वही सखी मण्डल को दीदियों को 800 रुपए प्रति घंटे तक का खर्च आ रहा है दीदियों का कहना है खरीफ के सीज़न के कारण प्रति दिन टैक्टर 5- 6 घंटे चल रहा है जिससे 2500 रुपए तक प्रति दिन की कमाई हो रहा है ।किया कहती है प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन:- इन्होंने बताया की सखी मंडल से जुड़ी प्रखंड की महिलाए हर क्षेत्र में आगे बड़ रही है। प्रशासन व झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की पहल जमीन स्तर पर देखा जा रहा है।जो काफ़ी प्रसंशनीय है।





