Search

September 9, 2026 11:38 am

महेशपुर थाना प्रभारी ने छापेमारी कर जुआ खेलने आए लोगों के चार मोटरसाइकिल को जब्त किया है।

सतनाम सिंह

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पुलिस अधिकारी व पुलिस जवानों के साथ मिलकर शुक्रवार को डांगापाड़ा गांव के समीप छापेमारी अभियान चलाकर जुआ खेल रहे लोगों का चार मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले आई है. वहीं पुलिस को देखते ही जुआ खेलने वाले लोग भाग निकले. इस संबंध में जानकारी लेने पर महेशपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध धंधों को चलने नहीं दिया जाएगा. इस पर अंकुश लगाने को लेकर आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!