Search

May 6, 2026 3:55 am

भाजपा नेता साहेब हांसदा के घर देर रात अज्ञात चोरों ने की चोरी।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) भाजपा नेता साहेब हांसदा के बंद घरों में रविवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा सोना, चांदी सहित नगद राशि उड़ा ले गया।मिली जानकारी के अनुसार साहेब हांसदा एवं उनकी पत्नी किसी काम को लेकर बाहर गए हुए थे जब सोमवार सुबह गृह स्वामी घर पहुंचे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है जब घर के अंदर गया तो गृह स्वामी के होश उड़ गए सारा समान पुरे घर पर बिखरा पड़ा था, आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। बिना देर किए गृह स्वामी ने लिट्टीपाड़ा पुलिस को सूचना किया सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा पुलिस पहुंचकर मामले की जानकारी लिया एवं आसपास कई से पूछताछ किया। भाजपा नेता साहेब हांसदा ने बताया कि आलमारी में रखा सोना, चांदी, जरूरी कागजात सहित नगद पच्चीस हजार रुपए की चोरी हुई है। प्रभारी थाना प्रभारी विकास प्रसाद ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया है। पुलिस घटना को लेकर हर बिंदु पर जांच में जुटी है।आवदेन प्राप्त होते ही प्राथमिक दर्ज की जाएगी।

IMG 20230710 WA0034
IMG 20230710 WA0035 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!