धीरेन साहा
Also Read: जनसेवा ही संकल्प: वार्ड 30 की समस्याओं को जड़ से मिटाने चुनावी मैदान में उतरे अदनान उर्फ निराला
पाकुड़िया महा जनसंपर्क अभियान के तहत पाकुड़िया प्रखण्ड प्रमुख सह भाजपा नेता कालीदास मरांडी ने सोमवार को प्रखंड के बसंतपुर पंचायत अंतर्गत चार बूथ, खागाचुआं बूथ संख्या 235, बसंतपुर 236, श्रीधरपाड़ा 237, और सोरला 238, में ग्रामीणों के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार द्वारा बीते 9 वर्षों के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास से संबंधित जानकारी जन जन तक पहुंचाया। साथ ही ग्रामीणों से कहा की आनेवाले राजमहल लोक सभा चुनाव 2024 में फिर से एक बार मोदी सरकार को केंद्र में सरकार के रूप में साथ देने के लिए आशीर्वाद मांगा l मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश्वर टुडू,अभिमन्यु भंडारी , विकाश फौजदार , अर्जुन प्रसाद साव, श्रीलाल मुर्मू , बसंतपुर पंचायत के पूर्व मुखिया कालीदास मुर्मू इत्यादि उपस्थित थे।









