बजरंग पंडित
अप्रत्याशित जनसंख्या वृद्धि कहीं गृह युद्ध का कारण न बने, भारत देश को तत्काल जनसंख्या नियंत्रण कानून की है जरूरत।
विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ के द्वारा जिला अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में पाकुड़ समाहरणालय के मुख्य द्वार पर जनसांख्यिकी असंतुलन के कारण देश में संभावित गृहयुद्ध को रोकने तथा देश में अभिलंब जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में मुख्य रूप से फाउंडेशन के संयोजक अनुग्राहित प्रसाद साह,महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी,कार्यक्रम के प्रमुख अनिकेत गोस्वामी निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू,दुर्गा मरांडी, सुलेमान मुर्मू,रामचंद्र साहा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद थे। एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए संयोजक अनुग्राहित प्रसाद साह ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पिछले 9 वर्षों से अधिक समय से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में देश के 33 राज्यों के 400 से अधिक जिलों में अभियान चला रहा है।इस संविधान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं संगठन के मुख्य संरक्षक श्री इंद्रेश कुमार जी केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह सहित 125 सांसदों का समर्थन प्राप्त है।
धरना के उपरांत उपायुक्त वरूण रंजन जी को प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन प्रतिनिधिमंडल के द्वारा सौंपा गया।ज्ञापन में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने पर सहमति न बनने की स्थिति में 23 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी ने बताया कि अपने जिले सहित देशभर से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्तागम अपने-अपने जिलों से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग के समर्थन में हस्ताक्षरित समर्थन पत्र लेकर 22 सितंबर 2023 को दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर स्थित जनसंख्या समाधान फाउंडेशन केम्प में एकत्रित होंगे जहां से 23 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली की ओर रैली के रूप में कुच करेंगे। यहां यह भी बताना जरूरी है कि इस विषय में 9 अगस्त 2018 को भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी से संगठन एवं सांसदों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने भेंटवार्ता कर उन्हें कानून की मांग के समर्थन में 125 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित संगठन का मांग पत्र सौंपकर भारत सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की प्रक्रिया आरंभ करने का अनुरोध किया था।
आज के धरना कार्यक्रम में चंपा देवी,निवर्तमान वार्ड पार्षद राणा ओझा,अशोक प्रसाद सुलेमान मुर्मू सुशील साहा पार्वती देवी शबरी पाल सिखा देवी रतन प्रसाद साह डब्लु तुरी पवन भगत बहादुर मंडल रुपेश भगत मुरारी मंडल रुपाली सरकार नरेंद्र साह पियुष दुबे मानिक भंडारी,दिलीप सिंह मनीष पाण्डेय मोहन मंडल एलियन हांसदा चुंडा हेम्ब्रम सहित सैकड़ों की संख्या में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्तागण मौजूद थे।









