Search

March 12, 2026 11:09 pm

लचर विद्युत व्यवस्था में हो जल्द सुधार, नहीं तो किया जाएगा आंदोलन : मुर्मू

बाबूधन मुर्मु

पाकुड़। मंगलवार को पूर्व ज़िप अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ज़िला मुख्य अभियंता , बिजली विभाग से मिलकर ज़िले के बदहाल व लचर बिजली व्यवस्था पर विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया। श्री मुर्मू ने मुख्य अभियंता से मिलकर कहा की ज़िले में इस भीषण गर्मी में भी बिजली की आँख मिचोली से आम जनमानस परेशान है,। कभी लॉ वोल्टेज ,कभी हाई वोल्टेज घर के विद्युत उपकरण नष्ट हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी प्रधानमंत्री विद्युत योजना असफल है। महेशपुर थाना अंतर्गत चंदलमारा गॉंव में इलेक्ट्रिक पोल एवं ट्रांसफार्मर स्थापित आज तक नहीं किए गए। जबकि केंद्र सरकार इसके लिए गंभीर है। श्री मुर्मू में अबिलंब बिजली व्यवस्था में सुधार करते हुए महेशपुर क्षेत्र के चंदलमारा गांव में बिजली पोल एवं ट्रांसफर स्थापित करने सुनिश्चित करने हेतु मुख्य अभियंता से आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यदि जिले में बिजली व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं की जाती है तो वह पार्टी बैनर तले आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मौके पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष अमृत पांडेय , मानब पल , धर्मेंद्र त्रिवेदी , सुधीर मंडल , उत्तम कुमार मढ़ैया , सीवम मंडल अदि मौजूद रहे ।

IMG 20230711 WA0042
IMG 20230711 WA0041 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर