बजरंग पंडित
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड कृषक मित्र संघ प्रखंड इकाई महेशपुर की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता कृषक मित्र के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह ने की. बैठक में सर्वप्रथम कृषक मित्रों ने एकजुटता पर बल देते हुए अपनी मानदेय पर चर्चा किया. इसे लेकर आगे की रणनीति बनाई गई. साथ ही सभी योजनाओं को कृषक मित्रों के माध्यम से संचालित कराने की मांग की गयी. वही प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार की ओर से किसानों के हित के लिए कृषि से जुड़े योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कृषक मित्रों से काम कराया जाता है. पर कृषक मित्रों को सरकार के द्वारा मानदेय के रूप में नहीं दिया जाता है. उन्होंने बताया कि कृषक मित्रों को उचित मानदेय लागू करने से कृषक मित्रों को जीवन बसर करने में परेशानी नहीं होगी. मौके पर विशेष कुमार पांडेय, पुलक घोष, श्याम सिंह, मनोज सिंह, राजू दास, दिलीप सोरेन सहित अन्य मौजूद थे।





