बजरंग पंडित
महेशपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ उमेश मंडल के अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई. बैठक में बीडीओ ने सभी एई, जेई, मुखिया, सचिव व रोजगार सेवक सहित अन्य को अधूरे पीएम आवास को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में बीडीओ ने आगनबाड़ी निर्माण मनरेगा में डिमांड वीरता हरित एवं वृक्षारोपण की समीक्षा की साथ ही बिरसा सिंचाई कूप निर्माण विच माला अपूर्ण आवास का जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया मनरेगा योजना को लेकर भी चर्चा की. मौके पर बीडीओ के अलावे बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, बीपीओ रिजवान फारूकी सहित अन्य मौजूद थे.





