Search

September 9, 2026 6:15 am

बड़ताल में सिंचाई कूप निर्माण के नाम पर घास छिल कर लगभग 46 हजार की कर ली निकासी

बजरंग पंडित

हिरणपुर प्रखंड में मनरेगा योजना लूट योजना में तब्दील हो गया है काम हो या नही पैसे का निकासी होना तय है, बताते चले की मनरेगा योजना में पैसों की घपला करना इन दिनो हिरणपुर प्रखंड में आम बात हो गई है, बात करे प्रखंड के बड़तला पंचायत के बड़तला गांव की जाहां मनरेगा के तहद बन रहे असजाद अंसारी के जमीन पर सिंचाई कूप में 5 से 10 हजार का मिट्टी काट लगभग 46 हजार रूपए की निकासी कर ली गई है, इस योजना का काला करनामा किसी को जानकारी न लगे इसी के लिए योजना स्थल पर सूचना पट नही लगाए गए है, मनरेगा योजना में जियो टेक के समय ही योजना स्थल पर सूचना पट लगाना चाहिए पर बड़तला पंचायत में मनरेगाकर्मी की मनमानी चर्म पर है पंचायत में कई सिंचाई कूप में योजना स्थल में सूचना पट नही है, मनरेगा’ यानी महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून योजना को हम सब मोटे तौर पर मजदूरों को रोजगार देने वाली योजना के रूप में जानते हैं लेकिन पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड में ‘मनरेगा’ को मजदूरों के नाम पर लूट की योजना बन गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!