Search

August 29, 2026 10:52 pm

खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि स्वस्थ शरीर, मजबूत मन और अनुशासित जीवन का आधार है- रंजीत कुमार सिंह

अक्षय कुमार

कुजू। बाल विद्या मंदिर, आरा कोलियरी में आज शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि यह दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है।इन्होंने भारत को हॉकी में तीन बार ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलवाते हुए वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अपने खेल एवं कुशल मार्गदर्शन सहित रणनीति से अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। हिटलर भी उनके खेल के कायल थे। इस अवसर पर विद्यालय में 400 मीटर रिले रेस, वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल आदि खेलों का आयोजन किया गया।

img 20260829 wa01415175368988112663566

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रकाश डालते हुए श्री सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि:-

image editor output image 443771788 17880191696258745902392454434741
प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह
  1. खेलों के प्रति जागरूकता
    यह दिन लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को खेलों के महत्व के प्रति जागरूक करता है।
  2. स्वास्थ्य और फिटनेस
    नियमित खेल एवं व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं।
  3. अनुशासन और टीम भावना
    खेल हमें अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग, धैर्य और हार से सीखने की भावना सिखाते हैं।
  4. खिलाड़ियों का सम्मान
    इस दिन देश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। इसी अवसर पर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं
img 20260829 wa0139886437162228523035

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका पुष्पिता कुमारी, अशोक करमाली, मो. साहिल, भगीरथ प्रसाद, कोलेश्वर महतो, बैजनाथ प्रसाद, सबिता कुमारी, बबीता कुमारी, वंदना पांडे , सोनी गुप्ता, नेहा कुमारी सहित सभी छात्र- छात्राएँ मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!