Search

March 12, 2026 5:32 pm

डीसी ने कृषि विभाग के साथ समीक्षात्मक बैठक की

राजकुमार भगत

उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कृषि विभाग के साथ समीक्षात्मक बैठक की। कृषि विभाग के समीक्षा क्रम में उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत 2551 किसानों का ई-केवाईसी कराना बकाया है जिसे जल्द से जल्द सभी किसानों का ई-केवाईसी करवाने का निर्देश दिया गया। उप परियोजना निदेशक, आत्मा ने बताया कि 467 किसानों ने ई-केवाईसी करवाया था लेकिन नाम गलत होने के कारण उनका ई-केवाईसी रद्द कर दिया गया है। उन सभी किसानों का आधार कार्ड, राशन कार्ड जमा करके और नाम सुधार कर के पुनः ई-केवाईसी करवाने का निर्देश उपायुक्त ने दिया। महेशपुर लिट़्टीपाड़ा एवं अमड़ापाड़ा प्रखंड में ज्यादातर किसानों का ई-केवाईसी बकाया है। उन प्रखंडों में विशेष कैंप लगाकर ई-केवाईसी कराने एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत समीक्षा के क्रम में पीएम किसान से लाभान्वित वैसे किसान जिनको अभी तक किसान क्रेडिट कार्ड नहीं मिला है। उन सभी को केसीसी कार्ड देने का निर्देश दिया गया। 15 अगस्त तक छूटे हुए सभी पीएम किसान के लाभुकों को आवेदन पत्र भरकर बैंक में जमा कर केसीसी योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर सहायक समाहर्ता (भा०प्र०से०)जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार भारती, एलडीएम मनोज कुमार, उप परियोजना निदेशक, आत्मा अरबिंद कुमार राय समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230717 WA0023
IMG 20230717 WA0024 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर