Search

May 5, 2026 12:47 pm

द्वितीय सोमवारी पर शिव मंदिरों में लगा भक्तों का ताता

राजकुमार भगत

पाकुड़। पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवरी पर जिले भर के शिवालयों में शिवभक्त महिलाएं पुरुष बच्चे जवान एवं बालिकाओं ने भगवान भोलेनाथ की धूप चंदन अक्षत बेलपत्र पुष्प गंगाजल एवं प्रसाद चढ़ाकर पूजा अर्चना की।शिवालयों में लोग पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर दूध, मखन,घी,चंदन, धतूरा,भांग,आदि अर्पित कर भगवान से सुख – समृद्धि अच्छे जीवन की कामना की। श्रवण मास की पवित्र सोमवारी पर कुछ भक्तजन अपने अपने घरों मंदिरों , पूजा स्थान पर ही भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। पाकुड़िया, महेशपुर , लिट्टीपाड़ा, अमलापाड़ा बासमती स्थित शिव मंदिर,डुमरचीर स्थित शिव मंदिर , हिरणपुर , एवं पाकुड़ के भगत पाड़ा तलवा डांगा मंदिर शीतला मंदिर लगभग सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। तलवा डांगा महाकाल शक्तिपीठ में भक्तों ने बाबा का दर्शन कर फूल,बेलपत्र,भांग,धतूरा,मिष्ठान आदि से विधिवत पूजा की। सभी शिवालय में हर-हर महादेव, जय जय बम भोला के गगनभेदी नारों से गुंजायमान था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!