प्रशांत मंडल
सोमवर को हर हाल में नौ एंट्री लगना चाहिए :–दुकानदार
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा के साप्ताहिक हटिया सोमवार के दिन नौ एंट्री नहीं होने की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती हैं जिससे राहगीर सहित दुकानदार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। बता दें कि लिट्टीपाड़ा में सप्ताह में एक ही दिन हटिया लगता हैं जिसकी वजह से सुदुवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आए दुकानदार अपने रोजी रोटी चलाने के लिए सड़क पर समान बेचते हैं जिस कारण भीड़ की स्थिति बनी रहती हैं। नौ एंट्री नहीं होने के कारण बड़ी माल वाहक वाहन सड़क के बीचों बीच फंस जाते है और सड़क पूरी तरह से जाम हो जाता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं। स्थानीय दुकानदार सहित राहगीर ने बताया कि लिट्टीपाड़ा साप्ताहिक हटिया के दिन बड़ी माल वाहक की नौ एंट्री होने से दुकानदार एवं राहगीरों को काफी हद से राहत मिलेगी साथ ही जाम की नौबत भी नहीं लगेगी। कम से कम सुबह 9बजे से शाम 7बजे तक बड़ी माल वाहक पर रोक लगनी चाहिए।इस पर प्रशासन को उचित पहल करना चाहिए। बता दे कि बीते 16मई को जिप सदस्य वैसागी पहाड़ीन ने बीडीओ सह सीओ संजय कुमार को लिखित आवदेन देकर सोमवार को नौ एंट्री की मांग की थी।


Related Posts







