Search

March 12, 2026 3:48 pm

जनसेवक कर्मियों की 67 दिनों की हड़ताल हुई समाप्त।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में 67 दिनों की हड़ताल समाप्त कर सोमवार को सभी मुख्यालय में पदस्थापित जनसेवक कर्मी वापस अपने काम पर लग गए। आपको बता दें कि कृषि विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा जनसेवको का ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 करने के विरोध में झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर राज्य के सभी जनसेवक 09 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए थे। 67 दिनों के लंबी अवधि के उपरान्त कृषि विभाग द्वारा संयुक्त सचिव के नेतृत्व में गठित 3 सदस्यीय टीम के साथ 14 जुलाई को झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार की अगुवाई में शिष्टमण्डल ने वार्ता किया गया।वार्ता में जनसेवको का ग्रेड पे झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची के अंतरिम आदेशानुसार यथावत 2400 रखने के साथ साथ अन्य मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई करने पर समझौता होने के उपरान्त प्रखण्ड में पदस्थापित सभी जनसेवको ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पाकुड़िया मनोज कुमार के समक्ष 17 जुलाई को योगदान किया। मौके पर जनसेवक त्रिदीप कुमार शील, सुब्रत कुमार दास, एकरामूल हक़ अंसारी, किरण मरांडी, अजय रोबिन हांसदा, अजित हेम्ब्रम, अभिजीत राज, सुरेश प्रसाद और देवचंद सोरेन उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर