Search

March 12, 2026 10:20 am

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जान से मारने की धमकी तथा कपड़ा फाड़ देने का मामला प्रकाश में आया है।

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से मारपीट करने तथा कपड़ा फाड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर प्रथम पक्ष के वादी अधीर भंडारी ने थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। वादी द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि दिनांक 16/07/2023 को समय करीब 10:00 बजे दिन में रतनपुर हाट में निताई भंडारी,तारु भंडारी,दुर्गा देवी,सूरज भंडारी के बीच किसी जमीन को लेकर अश्लील भाषा में गाली गलौज के साथ झगड़ा कर रहा था, संजोग से वह उपस्थित था क्योंकि दोनों निताई भंडारी तथा तारु भंडारी उसके निजी चाचा है। इसीलिए उसके द्वारा झगड़ा एवं गाली गलौज करने से मना किया कि आप लोग झगड़ा नहीं करके आपस में बैठकर सुला कर लीजिए। इतना कहने पर तारू भंडारी ,सूरज भंडारी ने मुझे पकड़ लिया और दुर्गा देवी ने लोहे का हंसुवा से जान से मारने की नियत से माथे पर वार किया। जिसमें उसका सिर्फ कट गया। वह अपना जान बचाने के लिए चिल्लाया तब तक निताई भंडारी आशिक भंडारी तथा अन्य ने आकर मुझे छुड़ा लिया। जिससे उसकी जान बच गया और उसके द्वारा भी कहा गया महावीर भंडारी,निताई भंडारी एवं मेरे परिवार को जान से मार देगा और उसकी शिकायत ओपी पर करने झूठा केस का हंसा देगा। वादी ने उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। जी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 121/23 दिनांक 18/07/2023 को सुसंगत धाराओं के साथ मामला दर्ज कर ली गई है। वहीं दूसरे पक्ष के वादिनी दुर्गा देवी जयनगर गांव निवासीनि ने थाने में लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि दिनांक 16/07/2023 को दिन करीब 11:00 बजे वह तथा उसका बेटा सूरज भंडारी घर में थे। उसी समय निताई भंडारी, मनोज भंडारी,नीरज भंडारी अस्तिक भंडारी तथा अधीर भंडारी सभी जयनगर गांव निवासी ने हाथ में लाठी डंडा,बांस आदि से लैस होकर घर में आया और बोलने लगे कि तुम्हारा पति कहां है तथा जान मारने की धमकी देने लगे। इस पर वह बोली कि उसका पति बाहर गए हैं। इस पर सभी मिलकर गाली देते हुए बोलने लगी कि मारो साली को तथा सभी मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। उसे जमीन पर पटक दिया तथा उसका ब्लाउज एवं कपड़ा फाड़ दिए। उससे बचाने उसकी लड़की लोखी भंडारी आयी तो उसके साथ भी मारपीट किए जमीन पर पटक कर कपड़ा फाड़ दिए। उसका लड़का सूरज भंडारी के साथ भी मारपीट की मारपीट करने के कारण उसका सर में चोट आई तथा हाथ में चोट आई वादी ने उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वादिनी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 121/23 दिनांक 18 /07/20 23 को भादवि की धारा 323,342,354,504,506/ 34 के तहत मामला दर्ज की गई है। वही मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर