Search

March 12, 2026 10:20 am

उपायुक्त वरुण रंजन ने उन्नति आजीविका संसाधन केंद्र का किया दौरा

सतनाम सिंह

आजीविका संसाधन केंद्र सखी मंडल की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है जो प्रसंसीनय है उपायुक्त

हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत घाघरजानी गांव में स्थित झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित उन्नति आजीविका संसाधन केंद्र का दौरा गुरूवार को उपायुक्त वरुण रंजन ने किया । उपायुक्त वरुण रंजन, अपर समाहर्ता पदाधिकारी , जिला कार्यकम प्रबंधक प्रवीण मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारीयो को सखी मंडल की महिलाओ द्वारा पूरी परम्परागत विधि से स्वागत करते हुए आजीविका संसाधन केंद्र का दौरा कराया , जिसमे आजीविका संसाधन केंद्र में एमडीआई, पॉलीहाउस में नर्सरी, लेमन ग्रास, मेडिसिन प्लांट, हार्डिंग सैंटर, दीदी बाड़ी मॉडल देख कर उपायुक्त वरुण रंजन काफी खुश हुए। उपायुक्त ने पशु सखी और कृषि सखियों के साथ सीधा संवाद किए। जिसमे महिलाओ ने बताया किया मुर्गी पालन, बकरी पालन , तथा नर्सरी से लगातार हमलोग अच्छा मुनाफा कमा रहे है,आजीविका संसाधन केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर कृषि व पशुपालन से जुड़कर सखी मंडल की महिलाए आत्मनिर्भरता की और कदम बड़ा रही है, उपायुक्त ने आजीविका संसाधन केंद्र में हो रहे कार्यों से रूबरू होकर खुश हुए साथ ही कार्यों को देखकर प्रशंसा किए। मौके पर डीएम एसडी कुमारी श्वेता जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक उज्ज्वल रविदास, बीपीओ मनरेगा, संकर तिवारी,संजय पाल ,घागरजानी पंचायत के मुखिया नाइका सोरेन एवम आजीविका संसाधन केंद्र के प्रतिनिधि के साथ साथ सखी मंडल की महिलाए उपास्थित रहे।

IMG 20230720 WA0013
IMG 20230720 WA0011
IMG 20230720 WA0014
IMG 20230720 WA0010
IMG 20230720 WA0012 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर