Search

March 12, 2026 8:19 am

चाइल्ड लाइन महेशपुर के द्वारा पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया.

धीरेन साहा

चाइल्ड लाइन सब सेन्टर टैगोर सोसाइटी फॉर रूराल डेवलपमेंट गढबाडी महेशपुर के द्वारा बिरकिट्टी पंचायत भवन में उप मुखिया के अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें चाइल्ड लाइन संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया. बताया गया कि बाल विवाह, बाल मजदूर, अनाथ बच्चों, बाल सुरक्षा संबंधित, चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. मौके पर उप मुखिया पंचायत, जनसेवक, स्वयं सेवक, वार्ड सदस्य, चाइल्ड लाइन सब सेन्टर टैगोर सोसाइटी फॉर रूराल डेवलपमेंट गढ़बाडी महेशपुर की ओर से टीम सदस्य नुरजहांन बेगम, सोलेमान मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर