Search

May 5, 2026 2:12 am

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया साशित मणिपुर सरकार का किया पुतला दहन

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा पाकुड़ द्वारा पाकुर शहर के बिरसा चौक में मणिपुर राज्य की 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने एवं वीडियो वायरल होने के विरोध में केन्द्र सरकार के विरोध में जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में पुतला दहन किया है।इस संबंध में जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि मणिपुर में इस प्रकार की घटना का होना भाजपा के चाल चरित्र एवं दोहरी नीति को दर्शाता है इससे साफ होता है कि भाजपा करती कुछ है और कहती कुछ और है मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा था और प्रधानमंत्री विदेश का दौरा कर रहे थे और सदन में मात्र 36 सेकंड का मणिपुर की घटना के विषय में बोलना शर्मनाक है। एक और मध्यप्रदेश में आदिवासियों के ऊपर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सर पर पेशाब करने की घटना हुई वहीं दूसरी और मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया जाना यह भाजपा की चाल चरित्र को दर्शाती है। मोके पर जिला अध्यक्ष श्याम यादव केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम जिला संयुक्त सचिव महमूद आलम सदस्य तनवीर हुसैन महिला मोर्चा जिला सचिव सुशीला देवी कोषाध्यक्ष विनोती मुर्मू सदस्य निर्मला मुर्मू मजदूर मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज चौबे सचिव सलाम शेख उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा कोषाध्यक्ष आशीष दुबे
नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह नूर आलम रियाज अंसारी सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!