Search

September 9, 2026 12:36 am

नगर परिषद पदाधिकारी ने शहर के नालियों को साफ-सफाई का दिया निर्देश

सतनाम सिंह

पाकुड़। नगर परिषद पदाधिकारी कौशलेश यादव ने शनिवार को अपने कार्यालय क्षक में सफाई कर्मियों के साथ बैठक किया।बेठक के दौरान उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को निर्देश दिया कि बरसात के मौसम चल रहा है। सड़क किनारे सभी नालियों का साफ-सफाई लगातार किया जाय ताकि बरसात का पानी सड़क पर न बहे इससे शहरवासियों को आवागमन करने में परेशानियां न हो ।उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला व मुहर्रम का पर्व सामने है। पर्व के समय लोगो को कोई परेशानी नही होनी चाहिए। सफाई से जुड़े सिटी मैनेजर, जेई व सफाई कर्मी अपने स्तर से कार्य को बेहतर करने का काम करे।शहर के चौक-चौराहों पर फैले गंदगी को साफ करने की बात कही। साथ ही बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी 21 वार्ड के महानाला व छोटी नालियों की सफाई हो नई चाहिए ताकि बारिश का पानी सड़क पर नही बहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!