Search

June 17, 2026 11:44 pm

बीईईओ ने फुटबॉल को किक मारकर फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

सतनाम सिंह

महेशपुर प्लस- टू हाईस्कूल खेल मैदान में शनिवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ महेशपुर बीईईओ तरुण कुमार घाटी ने फुटबॉल को किक मारकर किया. वही बीईईओ ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त की. बीईईओ ने बताया कि बालक व बालिकाओं का 12 टीमों के बीच प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड स्तर पर विजयी टीम को जिला खेल पदाधिकारी के निर्देशानुसार खेल किट, जर्सी सेट, जूता दिया जाएगा. विजेता टीम को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड का नेतृत्व करेगा और चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. बीईईओ ने कहा कि सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने का यह सुनहरा प्रयास है. खेल के क्षेत्र में बेहतर कैरियर भी है, और स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद जरूरी है. मौके पर बीईईओ तरुण कुमार घाटी, बाबूराम मुर्मू, खेल प्रभारी श्याम ठाकुर, तारजेम शेख, मजीबुर रहमान, सरोज पांडेय, अकबर अली, अब्दुश सामाद, हरिहरन चौबे, सिल्वेस्टर मुर्मू, जालिम सिंह, केशब चंद्र दास, मसीह सोरेन सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!