Search

May 4, 2026 6:47 pm

कुंभकरण निद्रा में सोए महाविद्यालय , विश्वविद्यालय प्रशासन को जगाने के लिए आंदोलन करेगी अभाविप

राजकुमार भगत

इंटर एवं कामर्स में नामांकन एवं बीएड के शुल्क वृद्धि को कम करने को लेकर विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्राचार्य को दिया ज्ञापन, दो दिनों में समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करेगी परिषद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने कुमार कालिदास मेमोरियल महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन देकर महाविद्यालय में इंटर एवं स्नातक में कामर्स के विद्यार्थियों के नामांकन जल्द प्रारंभ करने , b.ed की शुल्क वृद्धि को कम करने, महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जवाब की समस्या का समाधान के विषयों पर ज्ञापन सौंपा। कॉलेज मंत्री दुलाल चंद्र दास के नेतृत्व में ज्ञापन सौपते हुए कॉलेज उपाध्यक्ष विजय कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सुमित पांडे महाविद्यालय अध्यक्ष आनंद भंडारी, नगर मंत्री , प्रदीप मिश्रा, प्रकाश हेंब्रम रायसेन मरांडी, एवं सुमित सेन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि राज्य के दसवीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम घोषणा के कई दिन बीत जाने के बाद भी महाविद्यालय के द्वारा इंटर का नामांकन प्रारंभ नहीं जिससे जिले भर के विद्यार्थियों को अपना भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। विद्यार्थी परिषद के क्रमबद्ध आंदोलनों के बाद जब राज्य सरकार ने सभी महाविद्यालयों में इंटर के नामांकन हेतु निर्देश जारी किए हैं तो महाविद्यालय को अब नामांकन में किसी तरह का देर नहीं करना चाहिए। साथ ही स्नातक के अन्य विषयों की भांति कॉमर्स में भी नामांकन प्रारंभ होना चाहिए। नगर मंत्री प्रदीप मिश्रा ने मुख्य द्वार पर जलजमाव की समस्या से विद्यार्थियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए इसके समाधान की मांग की। विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिव प्रसाद लोहरा के समक्ष b.ed की फीस वृद्धि के फैसले को लेकर गंभीर दिखे और सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि b.ed के नए सत्र में विश्वविद्यालय ने बिना सिंडिकेट के बैठक के b.ed शुल्क को ₹88000 से बढ़ाकर ₹150000 करने का आदेश पारित किया है। एक तरफ परीक्षा का सहारा लेकर वह आंदोलनों से बचने का प्रयास कर रहे हैं और इसी की छत्रछाया में b.ed के विद्यार्थियों को जबरन किस विधि के अनुसार पैसे देने को मजबूर कर रहे हैं।विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति संथाल परगना के विद्यार्थियों के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। सभी महाविद्यालयों के द्वारा कुलपति को ज्ञापन एवं पत्राचार के माध्यम से शुल्क कम करने हेतु पत्राचार किया जा चुका है। विश्वविद्यालय संयोजक ने बताया कि कल विद्यार्थी परिषद संथाल परगना के सभी जिलों के विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर फीस वृद्धि को कम करने की अंतिम चेतावनी देंगे। अगर फिर भी कुंभकरण निद्रा से महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं जागती है तो महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासनों के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगे। उन्होंने संथाल परगना के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय घेराव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और विश्वविद्यालय घेराव को सफल बनाएं।

IMG 20230724 WA0018
IMG 20230724 WA0017 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!