Search

June 10, 2026 12:47 am

वन विभाग की टीम ने ग्राम चांदपुर के एक घर से 46 रसल वाईपर सांप का किया रेस्क्यू

धीरेन साहा

महेशपुर; जिला वन विभाग की टीम ने महेशपुर प्रखंड के चांदपुर ग्राम के मोजबुर शेख के घर से 46 रसल वाईपर खतरनाक सांप का रेस्क्यू किया,यह सभी एक बड़े रसल वाईपर सांप के बच्चे है,वन विभाग की टीम के असफरूल हक़ जो सांप पकड़ने में एक्सपर्ट माने जाते है इन्होंने यह सारे 46 सांप पकड़ने में मुख्य भूमिका निभाई है। मादा रसल वाईपर सांप को नही पकड़ पाई वन विभाग की टीम।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोजबूर शेख के बच्चे को घर के अंदर खेलने के क्रम इन सांप में से किसी एक सांप ने काट लिया,जिसके कारण पैर का निचला हिस्सा फूलने लगा,घर के लोग के द्वारा आनन फानन वन विभाग को फोन के माध्यम से सारी जानकारी दी गई,वन विभाग की टीम ने तुरंत बिना समय गंवाए मोज़बुर शेख के घर पहुंच इन सारे सांप का रेस्क्यू किया और स्पेक्लिस्ट असरफुल हक़ ने बच्चे को दवाई दी और बेहतर इलाज के लिए बंगाल रेफर करवा दिया।

रसल वाईपर सांप एक बेहद ही खतरनाक सांप है इस सांप के काटे जाने से तुरंत बिना समय गंवाए बेहतर इलाज करवाए क्योंकि रसल वाईपर सांप के काटे जाने के बाद जहर तेजी से फैलता है और शरीर के अंग गलने लगते है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!