धीरेन साहा
महेशपुर पीएसएस कैराछत्तर 11 नंबर फीडर से लोडेड ट्रांसफार्मर को हटाकर महेशपुर के लिए वोल्टेज बढाने के साथ ही बिजली कटौती की समस्या को निजात दिलाने का कार्य कर रहे हैं। वही बुधवार को महेशपुर पीएसएस कैराछत्तर में सहायक विद्युत अभियंता अमडापाड़ा गिरधारी सिंह मुंडा, विद्युत चालक अभियंता साहिबगंज कुणाल गुप्ता, जेई आशीष कुमार पटेल सहित अन्य विद्युत विभाग के कर्मियों ने वोल्टेज की समस्या को लेकर फीडर का टेस्ट किया. वही जेई आशीष कुमार पटेल ने बताया कि लो -वोल्टेज की समस्या काफी दिनों से चली आ रही है. जिसको लेकर विभाग इस पर कार्य कर रहे हैं. विभाग ने 11 नंबर फीडर के दूसरे लोडेड ट्रांसफार्मर से हटाकर कम लोड वाले ट्रांसफार्मर में जोड़कर 11 नंबर फीडर महेशपुर को विद्युत दी जा रही है. उन्होंने बताया कि आगामी कल गुरुवार को सुंदरपाहारी चंदना पीएसएस 21 नंबर फीडर को बांटते हुए चंदना पीएसएस से चालू कर दिया जाएगा. जिससे महेशपुर पीएसएस कैराछत्तर से लो -वोल्टेज की समस्या से कुछ राहत उपभोक्ताओं को मिलने का संभावना है।
Related Posts

प्रोजेक्ट बचपन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज सह जन्मोत्सव, बच्चों संग केक काटकर बढ़ाया उत्साह




