प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा थाना अन्तर्गत ई०सी०आई० मिशन स्कुल, लब्दाघाटी में एक छात्रा की मृत्यु होने एवं दो छात्राओं की तबियत खराब होने से संबंधित मामला संज्ञान में आया है। इसी के आलोक में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल के द्वारा संबंधित घटित घटना एवं विद्यालय के स्थापन एवं संचालन से संबंधित सम्पूर्ण पहलुओं की जांच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में जाँच दल का गठन किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ जाँच दल में जाँच संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, पाकुड़, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को जाँच दल में सम्मिलित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर संजिदगी से मामले की विस्तृत जाँच कर जाँच के क्रम में प्राप्त फलाफल के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित् करेंगे।







