Search

April 25, 2026 4:37 pm

जेएमएम नगर अध्यक्ष ने बैठक कर जन समस्याओं पर की चर्चा

बजरंग पंडित

पाकुड़। नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी की एक बैठक 29 जुलाई शनिवार को देर शाम नगर के ईदगाह मैदान बागान पाड़ा में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो की सदस्यता अभियान के साथ-साथ मोहल्ले वासियों से जुड़ी जन समस्या को लेकर बृहद चर्चा की गई । नगर में पानी, बिजली,सड़क, शिक्षा को लेकर चर्चा करते हुए मुकेश सिंह ने कहां की जल्द ही पदाधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। मौके पर नूर आलम रियाज अंसारीटी कमल राऊत फूल मोहम्मद जूनियर रियाज मुन्ना दा जमशेद दा मोहम्मद महमूद आलम मोहम्मद सबी उद्दीन मोहम्मद रमजान एजाबुल अंसारी मोहम्मद फिरोज अंसारी मोहम्मद गुलाम अहमद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!