बजरंग पंडित
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने व लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने कहा कि इस जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने हेतु घर घर जाकर बीएलओ द्वारा सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, एसएमपीओ पवन कुमार व अन्य उपस्थित थे।






