Search

April 25, 2026 1:20 pm

आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला हो रहा गलत साबित, प्रेमी के पकड़ाने के बाद हो सकता है खुलासा।

बजरंग पंडित

आमड़ापाडा( पाकुड़) थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों महेशपुर थाना क्षेत्र की एक आदिवासी महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला गलत साबित हो रहा है। हालांकि पुलिस अभी तक सार्वजनिक रूप से कुछ भी नही बता रही है। लेकिन शक की सुई आदिवासी महिला पर आकर अटक गई है। ऐसा अनुमान है। पुलिस अधिकारी के अनुसार महिला अपने प्रेमी को बचाने के लिए षड्यंत्र रची होगी। प्रेमी के फरार हो जाने से इतना तो स्पष्ट रच रही हो गया है। कि इस मामले में महिला का प्रेमी ही दोषी है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि महिला अभीतक पुलिस को यह बताती रही है कि उन्हें उनके प्रेमी का नाम नही पता। पुलिस हर बिंदु पर जांच करते हुए प्रेमी को पकड़ने के लिए बंगाल के सिलीगुड़ी सहित कई जगहों में लगातार छापेमारी कर रही है। महिला का प्रेमी आमड़ापाडा थाना क्षेत्र के बिढा गांव का रहने वाला है ।घटना के दिन से वह फरार चल रहा है। मोबाइल ट्रेस स पता करने के बाद पुलिस सिलीगुड़ी सहित कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के गिरफ्त से आरोपी फरार चल रहा है। उधर पुलिस के डर से लड़का का पूरा परिवार घर से फरार है। इस सम्बंध में महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप गलत साबित हो रहा है ,पुलिस के द्वारा लड़के को पकड़ने के लिए लागातार छापेमारी कर रही है । उसे हर हाल में पकड़ लिया जाएगा तभी मामले की खुलासा हो पायेगा। सूत्रों के अनुसर लड़का फरार है। प्रशासन लड़के को गिरफ्तार करने हेतु दबाव बना रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!