Search

September 7, 2026 12:38 pm

बीडीओ की अध्यक्षता में बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक संपन्न हुई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार को बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक संपन्न हुई । बैठक में बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चल रहे घर-घर सर्वेक्षण अभियान में कोई भी नए मतदाता का नाम सूची में चढ़ाने में छुटना नहीं चाहिए साथ ही उस परिवार के किसी मतदाता का मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसमें सुधार करने का कार्य घर घर जाकर किया जाय । बैठक में मुख्य रुप से बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी पर्यवेक्षक को कार्य में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया गया है एवं बैठक में अनुपस्थिति रहने वाले दो बीएलओ पर्यवेक्षकों धन मरांडी एवं इकरामुल हक का एक दिन का बेतन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है । मौके पर बीएलओ पर्यवेक्षक रोहित गुप्ता,दिनेश भंडारी,अभिजीत राज सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!