प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा/शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय के छात्रों का जाती प्रमाण पत्र शिक्षकों द्वारा बनवाने के आदेश का विरोध गुरुवार को प्रखंड के सभी विद्यालयों का शिक्षकों ने प्रखंड संसाधन केंद्र पहुंच कर विरोध किया।शिक्षक सुभाष मरांडी, पंकज कुमार साहा, निवास गोप, सहित दर्जनों ने बताया विद्यालय में पठन पाठन के कार्य के साथ साथ शिक्षक समय समय हर प्रकार का कार्य करता है. पर बच्चों का जाती प्रमाण पत्र के लिए शिक्षकों को बच्चों के अभिभावक के साथ साथ प्रखंड का भी चक्कर काटना पड़ता है. इससे पूर्व भी विभाग के आदेश पर शिक्षकों द्वारा बच्चों का जाती प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया था. शिक्षकों द्वारा प्रखंड क्षेत्र के लगभग 3000 बच्चों का जाती प्रमाण पत्र का आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा किया गया था। लेकिन एक बच्चा का प्रमाण पत्र प्रखंड द्वारा जारी नही किया गया. इस कारण बच्चों एवं अभिभावक द्वारा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक कागजात शिक्षकों को नही दिया जाता है. शिक्षकों ने छात्रों का जाती प्रमाण पत्र बनाने में असमर्थता व्यक्त करते हुए बीईईओ प्रकाश मंडल को पत्र सोपा।





