Search

March 11, 2026 12:02 am

जन शिकायत कोषांग के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

सतनाम सिंह

संबंधित विभाग से समय सीमा के अंदर कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन की मांग करने का दिया निर्देश

कहा प्राप्त शिकायतों का तुरंत ले संज्ञान

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने जन शिकायत कोषांग के अधिकारी एवं कर्मियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें। कहा कि लोगों की समस्याओं को त्वरित गति से समाधान करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। ताकि लोगों का विश्वास जिला प्रशासन पर बनी रहे। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग से समय सीमा के अंदर कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन की मांग करें। वहीं निष्पादन नहीं होने के स्थिति में कारण स्पष्ट जरूर किया जाए। वहीं उपायुक्त ने जिले में शिकायत से संबंधित सारे संचिकाओं सूचीबद्ध करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने की बात कही। साथ ही जिनका निष्पादन हो गया है उनको संचिका सूची से बाहर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी रश्मि कांति, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर