Search

March 11, 2026 12:01 am

“मेरी मिट्टी मेरा देश “अभियान के सफल संचालन हेतु बीडीओ ने एक बैठक आयोजित की।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)उपायुक्त महोदय पाकुड़ द्वारा वीसी के माध्यम से दिए गए निर्देश के आलोक में प्रखंड लिट्टीपाड़ा में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा “मेरी मिट्टी मेरा देश “अभियान का चरणबद्ध कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु शुक्रवार को सभी ग्राम पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव,सहायक अभियंता,कनीय अभियंता के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत चरणबद्ध कार्यक्रम जैसे शीला फल काम पंच प्राण, एवं सेल्फी, वसुधा वंदना वीरों का बंधन ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन सभी पंचायत में आयोजन करने का निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिया गया कि सभी ग्राम पंचायतों व्यवस्थित जलाशयमें या उपलब्ध नहीं होने पंचायत कार्यालय या स्कूल भवन में 5 गुणा 3 फिट के स्मारक पट्टीका लगाए जाएंगे ।इस पट्टीका में शीलाफलम, आधार कलाकृति अंकित किया जाएगा साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव का लोगो विजन 2047 तथा प्रधानमंत्री जी का क्वाटेशन ,स्थानीय वीरों का नाम पंचायत का नाम दिनांक एवं वीरों की परिभाषा अंकित की जाएगी। वीरों की सूची में थल सेना, वायु सेना, नौ सेना के वीर कर्मी या राज्य सरकार या केंद्र सरकार के पुलिस कर्मी जिनकी मृत्यु ड्यूटी के दौरान हो गई है वीर के रूप में परिभाषित होंगे। उक्त चरणबद्ध कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन दिनांक 5 अगस्त तक जमा करने के लिए सभी उपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारियों सहित सभी मुखिया जी को निर्देश दिया गया। मौके पर बीपीआरओ के. सी. दास, मुखिया रामधन मुर्मु, रासका हांसदा, शिव टुडू, रबीना मालतो, जोसेफ मालतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर