Search

October 24, 2026 10:48 pm

जन शिकायत कोषांग के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

राजकुमार भगत

जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का अधिकारियों को दिया निर्देश

कहा शिकायतकर्ता के आवेदन पर संज्ञान नहीं लेने पर पदाधिकारी को भी होगा स्पष्टीकरण

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने जन शिकायत कोषांग के अधिकारी एवं कर्मियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत में जितने भी आवेदन प्राप्त हो रहे है। उसका त्वरित निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि शिकायत करता द्वारा प्राप्त मामले की अगर अधिकारी संज्ञान नहीं लेते है, तो संबंधित पदाधिकारी को भी स्पष्टीकरण होगा। आवेदन के निष्पादन होने के बाद संबंधित व्यक्ति को इसकी सूचना अवश्य दें। वहीं उन्होंने रजिस्टर को रेगुलर मेंटन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी शिकायतें गोपनीय से न होकर जन शिकायत के माध्यम से की जाए। वहीं उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत 30 दिन से लंबित है, उसके लिए अलग से बैठक आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि लोगों की समस्याओं को त्वरित गति से समाधान करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। ताकि लोगों का विश्वास जिला प्रशासन पर बनी रहे। वहीं निष्पादन नहीं होने के स्थिति में कारण स्पष्ट जरूर किया जाए। वहीं उपायुक्त ने जिले में शिकायत से संबंधित सारे संचिकाओं सूचीबद्ध करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने की बात कही। साथ ही जिनका निष्पादन हो गया है उनको संचिका सूची से बाहर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मौके पर अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वासी, कार्यपालक दंडाधिकारी रश्मि कांति, एवं पीआरडी से दीपाली साह मौजूद थी

IMG 20230808 WA0047

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!