Search

October 22, 2026 9:57 pm

गर्भवती महिलाओं के लिए जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया ।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व बन्दना योजना के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में प्रखंड की गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में पाकुड़िया सहित प्रखंड के विभिन्न गाँवो से पहुंची लगभग 77गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई । इस दौरान चिकित्सक डॉ गंगा शंकर साह, डॉ प्रीतम के साथ ए एन एम बबिता कुमारी , लेब टेक्नीशियन ने गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, एच आई भी, शुगर एलबोमिना आदि अन्य बीमारियों की जाँच कर आवश्यक दवा और जरूरी सलाह दिए। चिकित्सक डॉ साह ने बताया कि गर्भवती माताओं को जाँचोपरांत आवश्यकतानुसार दवा, विटामिन, आयरन , केल्शियम व फोलिक एसिड का टेबलेट, कैल्शियम आदि दवा का मुफ्त में बितरण किया गया।मौके पर चिकित्सक ने सबों को सरकारी अस्पताल में ही संस्थागत प्रसव कराने का निर्देश दिया। इस दौरान संबंधित गांवों की स्वास्थ्य सहिया भी मौजूद थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!