Search

September 7, 2026 4:56 am

बंगाली एसोसिएशन ने मनाई खुदीराम बोस की पुण्यतिथि

राजकुमार भगत

पाकुड़ ।शुक्रवार को झारखंड बंगाली एसोसिएशन की ओर से शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शहर के हरिणडांगा बाजार स्थित शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर बंगाली एसोसिएशन के निरंचन घोष, प्रवीर भट्टाचार्या, माणिक चंद्र दे, दे मुखर्ची, अम्बिका राय चौधरी, संतोष कुमार नाग, सोमनाथ दास, सर्वेश्वर साधु, पार्थो मुखर्जी सहित अन्य ने माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया तथा शहीद खुदीराम बोस के आदर्शो और उनके मार्ग पर चलने व जीवन में उतारने का संकल्प लिया। मानिक चंद्र दे ने कहा कि शहीद खुदीराम बोस की आज पुण्यतिथि है। 18 साल की उम्र में वह देश के लिए फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे। फांसी से पहले उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें करोड़ों भारतीयों के साथ-साथ उन अंग्रेज शासकों के लिए भी संदेश छिपा था कि हम भारतीय सजा-ए-मौत से घबराते नहीं हैं, हमें डराने की कोशिश न करना।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!