Search

April 29, 2026 3:22 pm

इंसानियत फाउंडेशन के तीन सदस्यों ने जरूरतमंदो क़ो किया रक्तदान

बजरंग पंडित

सफीकुल इस्लाम ने रात एक बजे जंगीपुर अस्पताल पहुंच O निगेटिव ब्लड डोनेट जो की काफी रेयर ब्लड ग्रुप माना जाता है डोनेट की।

पाकुड़ इंसानियत फाउंडेशन के पहल से तीन मरीजों क़ो मिला राहत,पाकुड़ सोनाजोड़ी सदर अस्पताल मे भर्ती हीमोग्लोबिन की कमी से 7 वर्षीय नेहा तुरी जो शहरकोल की है जिसे O पॉजिटिव ब्लड की जरूरत पड़ी एवं गर्भवती महिला अनाहार बीबी 27 वर्षीय कोलाबागान की उसे A पॉजिटिव खून की कमी रही तथा रहसपुर की हामिदा बीबी 28 वर्षीय गर्भवती महिला क़ो O नेगेटिव खून की जरूरत थी और जंगीपुर अस्पताल मे भर्ती थी ऐसी सूचना प्राप्त हुई, सभी परिवार वालो ने इंसानियत फाउंडेशन से मदद की गुहार लगाई और हर बार की तरह दिन हो या रात इंसानियत फाउंडेशन के डोनर रक्तदान के लिए तुरंत तैयार हो गया,ग्रुप का एक सदस्य सह उप अध्यक्ष नुरुजामन रात्रि 1 बजे इसाकपुर से डोनर सफीकुल शेख 26 वर्षीय जिसका की ब्लड ग्रुप O नेगेटिव है इनको लेकर जंगीपुर के लिए रवाना हुए एवं बाकी सद्स्य ने पाकुड़ रक्त अधिकोष जाकर महेशपुर के अली शेख 24 वर्षीय A पॉजिटिव गर्भवती महिला क़ो तथा तोहिदुल 23 वर्षीय इसाकपुर के O पॉजिटिव समय पर रक्तदान कर मरीजों का इलाज संभव हो पाया | परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं डोनर मित्रो ने कहा रक्तदान करकें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है स्वस्थ जीवन मे आगे भी करता रहुगा रक्तदान | अहम योगदान मे हाफिजूल, उप अध्यक्ष नुरुजामन, संचालक सद्दाम हुसैन, आसादुल मुल्ला, निक्की, केबलू साहा, तौफीक राज आदि रहा है |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!