Search

June 13, 2026 6:27 pm

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 11वीं की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 233 परीक्षार्थी हुए शामिल।

राजकुमार भगत

पाकुड़: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए 11वीं कक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। विद्यालय प्रशासन के ‘खैरियत प्रतिवेदन’ के अनुसार, कुल 368 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 233 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 135 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा का संचालन प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक राजू नन्दन साहा के नेतृत्व में हुआ, जबकि सहायक केंद्राधीक्षक सुशील कुमार झा ने व्यवस्थाओं का समन्वय संभाला। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने में वीक्षकों की टीम—नसीम दफादार, आशुतोष कुमार, शिउली घोष, अग्नेस मरांडी, मुकुल हुसैन, सुमिता हेम्ब्रम और मृणाल कांति सरकार—ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!