Search

April 29, 2026 3:21 pm

विद्यालयों के प्रधान शिक्षक शिक्षिकाओं की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई।

धीरेन साहा

महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी स्थित बीआरसी सभागार में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेशपुर -1के तरुण कुमार घांटी की अध्यक्षता में महेशपुर शैक्षिक अंचल एक के विद्यालयों के प्रधान शिक्षक शिक्षिकाओं की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। मासिक गुरु गोष्ठी में मुख्य रूप से डाकघर में बच्चों का खाता खोलने,जाति प्रमाण पत्र बनवाने,पुस्तक वितरण एवं विद्या वाहिनी तथा प्रयास कार्यक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा कर समीक्षा के उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही गुरु गोष्ठी में यू डाइस करेक्शन एसडीएमआईएस फ्रिज, नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु लिए गए आवेदन ऑन पर भी चर्चा कर समीक्षा की गई। गोष्ठी में मध्यान भोजन योजना की रिपोर्ट एसएमएस ,चावल राशि,बोरा तथा रसोईया भुगतान नामांकन रिपोर्ट,ई कल्याण छात्रवृत्ति, खेलो झारखंड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर भी चर्चा कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।
गोष्ठी में एफएलएन किट, कैलेंडर एफएलएम बुक,शत प्रतिशत नामांकन,साक्षरता समिति का गठन विद्यालय स्तर पर किए जाने तथा किचन गार्डन की समीक्षा की गई।साथ ही शिक्षक एवं छात्र उपस्थित आईएफए की गोली खिलाने तथा 50% से नीचे उपस्थिति वाले विद्यालयों की सूची की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में बीईइओ तरुण कुमार घांटी के अलावे बीपीओ श्याम ठाकुर बीआरपी हरिशरण चौबे,अकबर अली, सहित शैक्षिक अंचल एक के विद्यालयों के सभी प्रधान शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!